पंजाब में मार्च की शुरुआत से ही गर्मी ने पकड़ी रफ्तार, अमृतसर में तापमान 30 डिग्री के पार

by Manu
पंजाब गर्मी

चंडीगढ़, 09 मार्च 2026: मार्च महीने की शुरुआत के साथ ही पंजाब में गर्मी का असर तेजी से बढ़ने लगा है। अमृतसर में दिन का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया है। दोपहर के समय तेज धूप लोगों के लिए परेशानी का सबब बन रही है। सुबह का मौसम अभी भी ठंडक भरा रहता है लेकिन 11 बजे के बाद धूप तीखी हो जाती है।

शहर के बाजारों और सड़कों पर दोपहर के समय लोगों की आवाजाही काफी कम हो गई है। कई दुकानें भी दोपहर 1 से 4 बजे तक बंद रह रही हैं। बाहर निकलने वाले लोग छाता लेकर चल रहे हैं। सिर पर गमछा या दुपट्टा ढककर धूप से बचने की कोशिश कर रहे हैं। ठंडे पेय जूस और लस्सी की दुकानों पर भीड़ बढ़ने लगी है।

मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों में तापमान में और इजाफा हो सकता है। साफ आसमान और लगातार धूप के कारण गर्मी का असर तेजी से बढ़ रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि मार्च के मध्य तक अधिकतम तापमान 32-34 डिग्री तक पहुंच सकता है। न्यूनतम तापमान भी 15-17 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।

ये भी देखे: पंजाब-चंडीगढ़ में अब गर्मी का एहसास, दिन में तेज धूप लेकिन उत्तर-पश्चिमी हवाओं से मिलेगी राहत

You may also like