पंजाब विधानसभा विशेष सत्र बढ़ा, अब 2 की जगह 5 दिन चलेगा सत्र

by Manu
पंजाब विधानसभा

चंडीगढ़, 11 जुलाई 2025: पंजाब विधानसभा सत्र को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। सत्र को अब दो दिन से बढ़ाकर पांच दिन का कर दिया गया है। स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने बताया कि सत्र अब 11 जुलाई से 15 जुलाई तक चलेगा।

इस दौरान 11 जुलाई (शुक्रवार) को विधायी कार्य होंगे। 12 जुलाई (शनिवार) और 13 जुलाई (रविवार) को अवकाश रहेगा। इसके बाद 14 जुलाई (सोमवार) को दोपहर 2 बजे से विधायी कार्य होंगे, और 15 जुलाई (मंगलवार) को सुबह 10 बजे विधायी व अन्य कार्य पूरे किए जाएंगे।

यह इस साल पंजाब विधानसभा का दूसरा विशेष सत्र है। इससे पहले अप्रैल में भाखड़ा बांध के पानी के बंटवारे को लेकर पंजाब और हरियाणा के बीच विवाद के दौरान विशेष सत्र बुलाया गया था। यह फैसला महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा और विधायी कार्यों को पूरा करने के लिए लिया गया है।

ये भी देखे: पंजाब विधानसभा के विशेष सत्र से कांग्रेस ने किया वॉकआउट, प्रताप बाजवा ने सरकार को घेरा

You may also like