चंडीगढ़, 15 नवंबर 2025: पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ में विरोध प्रदर्शन के दौरान हरियाणा के नवदीप सिंह जल्वेरा ने ब्राह्मण समाज के खिलाफ गंदे शब्द कहे। इससे पूरे पंजाब में ब्राह्मण समुदाय में गुस्सा भड़क गया।
ब्राह्मण भलाई बोर्ड के चेयरमैन पंकज शारदा ने शिकायत की। राजीव शर्मा, पाली सहजपाल और पंडित राजन शर्मा जैसे प्रतिनिधि भी साथ थे। राज्य भर से ब्राह्मणों ने आवाज उठाई।
डिवीजन नंबर-2 की पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया और नवदीप सिंह पर धार्मिक भावनाएं भड़काने का केस दर्ज हुआ। चेयरमैन पंकज शारदा ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का शुक्रिया अदा किया। पुलिस कमिश्नर लुधियाना को भी धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि आजादी की लड़ाई से लेकर धर्म की रक्षा तक ब्राह्मण समाज हमेशा आगे रहा है।
शारदा ने चेतावनी दी कि कुछ लोग माहौल खराब करने की साजिश रच रहे हैं। वे समाज को टारगेट कर रहे हैं। हम इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे। भविष्य में कोई अपमान की कोशिश करेगा तो सख्त कानूनी कार्रवाई होगी।
ये भी देखे: पंजाब यूनिवर्सिटी में धरने से पहले सख्ती, बाहरी लोगों और वाहनों पर रोक