चंडीगढ़, 06 नवंबर 2025: पंजाब यूनिवर्सिटी के सीनेट और सिंडिकेट भंग करने के विवादास्पद फैसले पर आम आदमी पार्टी (AAP) ने केंद्र सरकार पर सीधा हमला बोला है। कैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा की अगुवाई में AAP का प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल को मामले की पूरी जानकारी दी।
मुलाकात के बाद हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि केंद्र सरकार ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया को कमजोर करने का प्रयास किया है। उन्होंने बताया कि इस फैसले से पंजाब के करीब 200 कॉलेजों को भारी नुकसान हुआ है। चीमा ने केंद्र पर तीखा प्रहार करते हुए कहा, “केंद्र सरकार पंजाब से दिल से नफरत करती है। पहले भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड (BBMB) पर कब्जा करने की कोशिश की, अब यूनिवर्सिटी पर नजर है।”
ये भी देखे: पंजाब यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव: बारिश के बीच 17,000 छात्रों का उत्साह, कैंपस में कड़ी सुरक्षा