पंजाब में स्कूलों पर सख्ती, DGSE का फरमान, छात्रों की बायोमेट्रिक अपडेटेशन अनिवार्य

by Manu
अमृतसर स्कूल बंद

चंडीगढ़, 26 सितंबर 2025: पंजाब के डायरेक्टर जनरल स्कूल एजुकेशन (DGSE) ने राज्य भर के सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में छात्रों की बायोमेट्रिक डिटेल्स अपडेट करने को लेकर कमर कस ली है। सभी जिला शिक्षा अधिकारियों (सेकेंडरी और एलीमेंट्री) और स्कूल प्रिंसिपलों को जारी सर्कुलर में साफ-साफ चेतावनी दी गई है कि यह काम तुरंत पूरा हो, वरना सख्त कार्रवाई होगी।

पत्र में कहा गया है कि पहले भी कई बार निर्देश जारी किए गए थे कि स्कूलों में आधार अपडेटेशन के लिए कैंप लगाओ और हर जरूरी कदम उठाओ, ताकि 100% छात्रों की डिटेल्स अपडेट हो जाएं। लेकिन कई जिलों के स्कूलों ने आधार अपडेट टीमों को ठीक से सपोर्ट नहीं दिया, जिससे ऊपर के अधिकारी नाराज हो गए हैं।

अब DGSE ने दो टूक कहा है कि जिला शिक्षा अधिकारी अपने-अपने इलाके के सभी स्कूल हेड्स को फौरन आदेश दें कि बायोमेट्रिक अपडेशन का काम पूरा हो। अगर कोई स्कूल इस पर कोताही बरतेगा, तो उसके प्रिंसिपल के खिलाफ विभागीय एक्शन लिया जाएगा।

ये भी देखे: कपूरथला में बाढ़ और बारिश के चलते 28 सरकारी स्कूल 11-12 सितंबर को बंद

You may also like