38
चंडीगढ़, 01 अक्तूबर 2025: लगातार बदलते मौसम को देखते हुए पंजाब सरकार ने स्कूलों के समय में फेरबदल कर दिया है। आज यानी 1 अक्टूबर से राज्य भर के स्कूल नए टाइमिंग (Punjab School Timing) पर खुलेंगे। ये अक्टूबर महीने तक चलेगा। बाद में मौसम की स्थिति के हिसाब से इसमें और बदलाव किया जाएगा।
जानकारी के मुताबिक, अक्टूबर से सभी प्राइमरी स्कूल सुबह 8:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक चलेंगे। वहीं, मिडल, हाई और सीनियर सेकेंडरी स्कूल सुबह 8:30 से दोपहर 2:50 बजे तक खुले रहेंगे। 1 नवंबर से नया शेड्यूल लागू होगा। प्राइमरी स्कूल सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक, और बाकी स्कूल सुबह 9 से दोपहर 3:20 बजे तक। ये समय 1 नवंबर से 28 फरवरी तक रहेगा।
ये भी देखे: पंजाब में 1 अप्रैल से स्कूलों का नया समय, सरकार ने जारी किया आदेश