पंजाब रोडवेज की हड़ताल: 24 अप्रैल को बस स्टैंड बंद!

by chahat sikri
पंजाब रोडवेज की हड़ताल

चंडीगढ़, 23 अप्रैल 2025: पंजाब के लोगों के लिए यह महत्वपूर्ण खबर है। घर से निकलने से पहले इन बातों पर जरूर ध्यान दें। कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन पंजाब ने घोषणा की है कि 24 अप्रैल को पी.आर.टी.सी. बस स्टैंड बंद रहेंगे।बताया जा रहा है की पंजाब रोडवेज/पनबस/पीआरटीसी बंद रहेगी।

 कर्मचारियों को करना पड़ रहा है मुश्किलों का सामना

जानकारी के अनुसार पंजाब रोडवेज/पनबस/पीआरटीसी. ठेका कर्मचारी यूनियन पंजाब 25/11 ने प्रेस बयान जारी कर कहा कि सरकार से 600 करोड़ रुपए न मिलने के कारण कर्मचारियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।  क्योंकि कर्मचारियों का आधा वेतन ही उनके खातों में जमा हुआ है और कर्मचारी बार-बार मांग कर रहे हैं कि इस समय कर्मचारियों को अपने बच्चों की फीस भरनी है,  उन्हें स्कूल में दाखिला करवाना है और पूरे साल की गेहूं भी खरीदनी है।  लेकिन सरकार से पैसे न मिलने के कारण कर्मचारियों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने कहा कि अगर सरकार व मैनेजमेंट ने ‘नो पे नो वर्क’ के सिद्धांत पर चलते हुए समय पर कर्मचारियों के खातों में बकाया वेतन जमा नहीं करवाया तो 24 अप्रैल को पीआरटीसी हड़ताल पर चली जाएगी। सभी बस स्टैंड बंद रहेंगे, जिसकी जिम्मेदारी सरकार व प्रबंधन की होगी।

यह भी पढे:  जालंधर में तेज रफ्तार का कहर: तीन साल के बच्चे की मौत

You may also like