PUNJAB: नियमों की उल्लंघन करने वालो पर पुलिस सख्त, काटे चालान

by Manu
पीयूसी चालान

रूपनगर, 5 जुलाई 2025: रूपनगर शहर में आज (5 जुलाई 2025) जिला ट्रैफिक इंचार्ज एसआई सर्वजीत सिंह और एएसआई अजय कुमार की अगुवाई में ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई। इस दौरान 23 चालान काटे गए।

एएसआई अजय कुमार ने बताया कि ट्रिपल राइडिंग, जुगाड़ू रेहड़ी, बिना नंबर प्लेट, रॉन्ग साइड ड्राइविंग, नाबालिग द्वारा वाहन चलाने और गलत पार्किंग जैसे उल्लंघनों के लिए ये चालान जारी किए गए। उन्होंने सभी वाहन चालकों से अपील की कि वे ट्रैफिक नियमों का सख्ती से पालन करें और अपने वाहन के दस्तावेज हमेशा साथ रखें, ताकि मांगने पर उन्हें दिखाया जा सके।

इस अभियान के दौरान एएसआई दीदार सिंह और एएसआई सुखदेव सिंह भी मौजूद थे। यह कार्रवाई शहर में सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने और ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से की गई।

ये भी देखे: Himachal: ड्राइविंग सीट से बाहर लटककर चलाई गाड़ी, वीडियो वायरल होने पर 2500 का चालान

You may also like