Punjab police : पंजाब पुलिस ने हथियारों का जखीरा किया बरामद

by TheUnmuteHindi
police

नई दिल्ली, 6 मई 2025 : Punjab police : पंजाब पुलिस ने आज आईएसआई समॢथत सीमा पार आतंकवाद terrorist के खिलाफ अभियान चलाते हुए हथियारों का जखीरा बरामद किया है। जानकारी के अनुसार घातक पहलगाम आतंकी हमले pahalgon terrorist attack के मद्देनजर भारत और पाकिस्तान pakistan के बीच बढ़े तनाव के बीच, पंजाब पुलिस punjab police ने मंगलवार को आतंकवाद के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए आतंकवादी हथियार बरामद किए।

पंजाब पुलिस punjab police द्वारा एक केंद्रीय एजेंसी के साथ संयुक्त रूप से किए गए ऑपरेशन में, दो रॉकेट-प्रोपेल्ड ग्रेनेड (आरपीजी), दो इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी), पांच पी-86 हैंड ग्रेनेड, एक वायरलेस सेट टिब्बा नांगल-कुलार रोड़, एसबीएस नगर के पास एक जंगल से बरामद किया गया।

मामला दर्ज किया

पंजाब punjab के डीजीपी ने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि पाकिस्तान pakistan की आईएसआई और सहयोगी आतंकी संगठनों द्वारा पंजाब में स्लीपर सेल को पुनर्जीवित करने के लिए एक समन्वित ऑपरेशन किया जा रहा है। अमृतसर amritsar में राज्य विशेष ऑपरेशन सेल के पुलिस स्टेशन में संबंधित प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।

यह भी देखें :ठाणे में दुखद घटना! महिला और तीन बेटियाँ मृत मिलीं

You may also like