चंडीगढ़, 26 फरवरी 2026: पंजाब पुलिस ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के 328 पवित्र स्वरूपों से जुड़े गंभीर मामले की जांच को नई गति देने के लिए स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) का गठन कर दिया है। ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन द्वारा पुलिस स्टेशन ‘C’ डिवीजन अमृतसर में दर्ज FIR नंबर 168 दिनांक 7 दिसंबर 2025 की जांच अब इस नई टीम करेगी।
यह मामला भारतीय दंड संहिता की धारा 295 295-A 409 465 और 120-B के तहत दर्ज है। जारी आदेश में पहले के तीन आदेशों को रद्द करते हुए नई SIT बनाई गई है।
SIT की निगरानी पुलिस कमिश्नर अमृतसर गुरप्रीत सिंह भुल्लर IPS करेंगे। टीम के चेयरमैन DIG नानक सिंह IPS बनाए गए हैं।
टीम में शामिल सदस्य
– SSP खन्ना दर्पण आहलुवालिया IPS
– SP डिटेक्टिव पटियाला गुरबंस सिंह बैंस PPS
– SP स्पेशल ब्रांच मोहाली सुखनाज सिंह PPS
– ACP अमृतसर हरमिंदर सिंह PPS
– सब-इंस्पेक्टर रजवंत कौर


आदेश में स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि पुलिस कमिश्नर अमृतसर SIT को हर तरह का लॉजिस्टिक प्रशासनिक और अन्य आवश्यक सहयोग देंगे।
ये भी देखे: श्री गुरु ग्रंथ साहिब के 328 लापता स्वरूपों के मामले में विजिलेंस ने लुधियाना के सीए के ऑफिस पर की रेड