गैंगस्टरां ते वार: पंजाब पुलिस ने 601 स्थानों पर की छापेमारी, 208 गिरफ्तार

by Manu
युद्ध नशों विरुद्ध पंजाब पुलिस छापेमारी

चंडीगढ़, 07 फ़रवरी 2026: पंजाब में ‘गैंगस्टरां ते वार’ मुहिम के 18वें दिन पंजाब पुलिस ने पूरे राज्य में गैंगस्टरों के सहयोगियों से जुड़े पहचाने गए और मैप किए गए ठिकानों पर 601 छापेमारी कीं।

गैंगस्टरां ते वार लड़ाई 20 जनवरी, 2026 को डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव द्वारा शुरू की गई थी। इसके तहत सभी जिलों की पुलिस टीमें एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) पंजाब के समन्वय से राज्य भर में विशेष कार्रवाइयाँ कर रही हैं।

इस मुहिम के 18वें दिन, पुलिस टीमों ने 208 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से 10 जिंदा कारतूसों सहित चार हथियार बरामद किए, जिससे मुहिम शुरू होने के बाद कुल गिरफ्तारियाँ 5,110 हो गई हैं।

इसके अलावा 121 व्यक्तियों के खिलाफ एहतियातन कार्रवाई की गई, जबकि 284 व्यक्तियों की पुष्टि की गई और पूछताछ के बाद उन्हें छोड़ दिया गया। पुलिस टीमों की कार्रवाई के दौरान 7 भगोड़े अपराधियों को भी गिरफ्तार किया गया है।

उल्लेखनीय है कि पुलिस टीमों ने नशों के खिलाफ अपनी मुहिम ’युद्ध नशेयां विरुद्ध’ को 342वें दिन भी जारी रखते हुए आज 97 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से 1.6 किलोग्राम हेरोइन, 510 नशीली गोलियाँ/कैप्सूल और 4 लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई। इससे मात्र 342 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल ड्रग तस्करों की संख्या 47,954 हो गई है। ‘डी-एडिक्शन’ के हिस्से के रूप में, पंजाब पुलिस ने आज 24 व्यक्तियों को नशा छुड़ाने और पुनर्वास के लिए राजी किया है।

ये भी देखे: पिछली सरकारों के समय गैंगस्टर कल्चर पनपा, मान सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति – बलतेज पन्नू

You may also like