अमृतसर, 30 सितंबर : सीमा पार से हेरोइन तस्करी के रैकेट का पर्दाफाश करते पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस (सीआई) अमृतसर ने बड़ी मात्रा में हथियार व हेरोइन बरामद करने में सफलता हासिल की है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने 6 किलो हेरोइन, .30 बोर के 67 जिंदा कारतूस और दो मैगज़ीन बरामद किया है। हालांकि, इस बरामदगी में शामिल आरोपी फरार होने में कामयाब हो गया। यह जानकारी आज यहां पंजाब पुलिस के डायरेक्टर जनरल (डीजीपी) गौरव यादव ने दी। बड़ी मात्रा में हेरोइन और हथियारों की बड़ी मात्रा के अलावा, पुलिस टीमों ने आरोपी द्वारा छोड़े गए बैग से एक ऐप्पल आईफोन 11 प्रो सहित छह मोबाइल फोन और एक जियो डोंगल भी बरामद किया है। डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि सीआई अमृतसर की टीम को विश्वसनीय जानकारी मिली थी कि गुरदासपुर के गांव जाफरपुर का एक व्यक्ति नशा/हथियारों की तस्करी में शामिल है और उसने हाल ही में जिला बटाला-गुरदासपुर के भारत-पाक सीमा क्षेत्र से ड्रोन के जरिए हेरोइन और हथियारों की एक खेप प्राप्त की है और वह इस खेप को आगे किसी अन्य पार्टी को सौंपने जा रहा है। इसलिए पुलिस ने कार्रवाई करते उसे काबू कर आगे की कार्रवाई आरंभ कर दी है।
पंजाब पुलिस ने सीमा पार से हेरोइन व हथियारों का किया पर्दाफाश
57
previous post