पटियाला, 3 अप्रैल : पंजाब पैंशनर्ज वैलफेयर एसोसिएशन पटियाला की महीनावार मीटिंग पैंशन घर में की गई, जिसकी अध्यक्षता गुरदीप सिंह वालिया ने करते कहा कि मीटिंग में डा. प्यारे लाल गर्ग, पेन्शनर जो कि मैडीकल कालेज पटियाला से रिटायर हैं, की तरफ से गत दिवस एक चैनल पर पैनशनरों के विरुद्ध की टिप्पणी की निंदा की गई और हाऊस की तरफ से हाथ खड़े करके डाक्टर के विरुद्ध प्रस्ताव पास किया गया।
उन्होंने अपने सबंधोन में कहा कि डॉ. प्यारे लाल गर्ग अपने पिछोकड़ के अंदर झों कि उन्होंने अपनी सेवाएं किस ढंग के साथ निभाई हैं। नेताओं ने आगे कहा कि सरकार की तरफ से 18- 2- 25 का नोटिफिकेशन (जनवरी 2016 से जून 2021) तक का एरियर बारे जानकारी दी। 40 हजार पंजाब का पेन्शनर एरियर का इन्तजार में स्वर्गवास हो गया हैं। इस नोटिफिकेशन पर मुख्य मंत्री पंजाब और वित्त मंत्री पंजाब को दोबारा नजरसानी करने की मांग की। इस नोटिफिकेशन सम्बन्धित पंजाब भर के पैनशनरों में भारी रोष पाया जा रहा है। लगभग 44 मैंबरों के जन्मदिन मनाए गए और गिफ्ट दिए गए और लंबी उम्र की कामना की गई।
इस मौके मीटिंग में एसोसिएशन के चेयरमैन जगजीत सिंह दूआ और फकीर चंद के अचानक स्वर्गवास हो जाने के कारण दो मिनट का मौन धारण किया गया और बिछड़ी रूहों को श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके सतपाल राही, अजीत सिंह सैनी, गुरमीत सिंह टिवाना, सतपाल सिंह, वेद प्रकाश सिंगला, परमजीत सिंह, बलदेव कृष्ण शर्मा, सरविन्दर सिंह छाबड़ा, एसचएस गिल, सुरजीत शर्मा, जगदीश गोयल, आर.पी. वर्मा, नछत्तर सिंह, रणजीत सिंह, हरचन्द सिंह, रूप सिंह आदि ने अपने विचार रखे।