पंजाब पंचायत चुनाव: कुलदीप सिंह धालीवाल के पैतृक गांव में आप उम्मीदवार हारा

by Manu
पंजाब पंचायत चुनाव

चंडीगढ़, 17 दिसंबर 2025: पंजाब में जिला परिषद और ब्लॉक समिति चुनावों के वोटों की गिनती आज सुबह 8 बजे शुरू हो गई। जिला परिषद के 347 जोन के लिए 1249 उम्मीदवार और पंचायत समितियों के 2838 जोन के लिए करीब 8000 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में बंद है। आज इनका फैसला हो रहा है।

शुरुआती रुझानों में आम आदमी पार्टी को 15 जिला परिषद जोन में जीत मिली है। लेकिन कई जगहों पर आप को झटके लगे हैं। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता और विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल के पैतृक गांव में आप उम्मीदवार हार गया। विधायक नरिंदर कौर भराज के विधानसभा क्षेत्र में भी आप को हार का सामना करना पड़ रहा है।

चुनाव से पहले जिला परिषद के 15 और पंचायत समितियों के 181 उम्मीदवार निर्विरोध विजेता घोषित हो चुके थे। गिनती पूरे प्रदेश में चल रही है। सभी पार्टियां जीत का दावा कर रही हैं। नतीजे शाम तक साफ हो जाएंगे।

ये भी देखे: पंजाब पंचायत चुनाव, अनियमितताओं के चलते 5 जिलों के 16 बूथों पर फिर होगा मतदान

You may also like