Punjab News: बठिंडा में तीन नशा तस्कर महिलाओं के घरों पर चला पीला पंजा

by Nishi_kashyap
नशा तस्कर

बठिंडा, 22 जून 2025: पंजाब के बठिंडा से एक बड़ा मामला सामने आया है बतादें की बठिंडा से नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पंजाब पुलिस द्वारा तीन ड्रग तस्कर महिलाओं के घरों को ध्वस्त किया गया है। यह बड़ी कार्रवाई करते समय मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा।

एसपी बठिंडा जसमीत सिंह ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया की जिला प्रशासन ने घरों की पहचान की और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की मदद की मदद माँगी थी। इसी के लिए हम धोबियाना बस्ती में आए हैं।

नशा तस्कर महिलाओं में सब-डिवीजन फूल के थाना दयालपुरा के क्षेत्र में जसविंदर कौर उर्फ जस्सी निवासी गली नंबर 01 नजदीक ठेका धोबियाना बस्ती, मनजीत कौर उर्फ बीरन निवासी गली नंबर 01 धोबियाना बस्ती और रानी कौर निवासी भगता भाई शामिल है। इन महिलाओं के खिलाफ करीब 15 मामले दर्ज हैं।

यह भी पढ़े: Haryana News: लापता हुई तीन किशोरियाँ, इलाके में फैली दहशत

You may also like