भवानीगढ़, 22 जून 2025: पंजाब से एक बड़ी खबर सामने आई है बतादें की बीते दिन यानि शनिवार देर रात को स्थानीय शहर से संगरूर जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर गाँव रोशनवाला में नवनिर्मित दिल्ली-कटरा एक्सप्रेस-वे के ओवरब्रिज के नजदीक टमाटर से भरा हुआ ट्रक पलट गया, जिससे लाखों रुपए का नुकसान हो गया।
गड्ढों के कारण अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक
इस हादसे का शिकार होने से बचे ट्रक चालक सोनू ने इस घटना के बारे में जानकारी दी कि वह ट्रक में टमाटर लेकर हिमाचल प्रदेश से गुजरात जा रहा था और जब वह भवानीगढ़ से आगे गाँव रोशनवाला में नवनिर्मित दिल्ली-कटरा एक्सप्रेस-वे के ओवरब्रिज के नजदीक पहुँचा तो ट्रक के सामने एक वाहन गलत साइड से आ रहा था जिसे बचाने के प्रयास में उसका ट्रक सड़क पर गड्ढों के कारण अनियंत्रित होकर पलट गया।
ट्रक चालक को हुआ लाखों रुपए का नुकसान
ट्रक चालक ने बताया कि इस घटना में उसका ट्रक क्षतिग्रस्त हो गया है और ट्रक में रखे टमाटरों से भरी सभी क्रेट टूट गई है। सभी टमाटर सड़क पर दूर-दूर तक बिखर गए ,जिससे उन्हें लाखों रुपए का नुकसान हुआ है।
भवानीगढ़ के नजदीक नवनिर्मित दिल्ली-कटरा एक्सप्रेस-वे के रोशनवाला गाँव में बठिंडा-जीरकपुर राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर 7 पर क्रॉसिंग के लिए बनाए गए ओवरब्रिज का निर्माण हुए काफी समय पहले हुआ था।
वाहन चालकों ने की सड़कों को सुधारने की माँग
लेकिन इसके नीचे से गुजरने वाले बठिंडा-जीरकपुर राष्ट्रीय राजमार्ग की सड़कों की मरम्मत न होने और रात के समय वाहनों को डायवर्जन की सही दिशा बताने के लिए कोई रिफ्लेक्टर न लगे होने के कारण वाहन चालक यहाँ आकर सड़क से भटक जाते हैं, जिसकी वजह से यहाँ बहुत दुर्घटनाएँ होती हैं। वाहन चालकों ने माँग की है कि इस सड़क की हालत को सुधारा जाए।
यह भी पढ़े: हरियाणा के इस जिले के गांवों को जल्द मिलेगी बिजली की समस्या से निज़ात