23
जालंधर,13 जुलाई, 2025: पंजाब के जालंधर शहर में बरसात होने पर शहर के कई इलाकों की गलियों में पानी जमा हो जाता है जिससे बीमारियाँ फैलने का डर बना रहता है। गांधी कैंप की कुछ गलियों में सीवरेज का पानी ओवरफ्लो होकर गलियों में कई दिनों से खड़ा है। जिससे सीवरेज के पानी के कारण कई बीमारियाँ फैल सकती है।
मोहल्ला निवासियों का कहना है कि इस समस्या का जल्द से जल्द निवारण हो। क्यूंकि इस खड़े पानी से छोटे बच्चे व बुजुर्ग बीमार हो सकते हैं। नगर निगम के अधिकारियों से लोगों ने अपील की है की वे इस समस्या का हल जल्द से जल्द करवाएँ।
यह भी पढ़े: Punjab News: किसानों के लिए बढ़ी मुसीबत! रजवाहे में दरार आने के कारण फसलें हुई ख़राब