तलवंडी साबो,13 जुलाई, 2025: पंजाब के तलवंडी साबो उपमंडल के भगवानपुरा गाँव के किसानों के लिए बड़ी मुसीबत खड़ी हो गई है। क्यूंकि गाँव में पिछले 2 दिनों में दूसरी रजवाहे में दरार आने के कारण उनकी 150 एकड़ फसल पानी में डूब गई। इससे खेतों में धान, मक्का, मूंगी और हरा चारा पूरी तरह से खराब हो चूका है। इससे किसान काफी परेशानी में हैं।
किसानों का कहना है कि दूसरी दरार नहर विभाग की लापरवाही के कारण आई है। किसानों ने कहा कि नहर विभाग ने पहली दरार को ठीक से नहीं भरा और पानी जल्दी छोड़ दिया। इसके अलावा ग्रामीणों ने बताया कि वे सुबह से अधिकारियों को फोन कर रहे हैं, लेकिन कोई अधिकारी फोन नहीं उठा रहा है।
फसलें खराब होने के कारण किसानों में निराशा
फसलें खराब होने के कारण किसान बेहद परेशान हैं उनका कहना है की न केवल उनकी फसलें बर्बाद हुई हैं, बल्कि उनकी गाड़ियाँ भी पानी में डूब गई हैं साथ ही गार जमा होने से खेतों को भी नुकसान पहुँचा हैं। मौके पर पहुँचे नहर विभाग के जे.ई. ने बताया कि इस बारे में उच्च अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है तथा जो भी आदेश होंगे, उनके अनुसार कार्य किया जाएगा।
यह भी पढ़े: पंजाब वासियों के लिए बड़ी जानकारी, जल्द पूरी कर लें ये प्रक्रिया