Punjab News: दर्दनाक हादसा ! गौशाला की छत गिरने से 35 गायों की मौत

by Nishi_kashyap
गाय

पंजाब, 27 जून 2025: पंजाब के होशियारपुर जिले के कस्बा हरिआना में शुक्रवार की सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया जिसमें करीब 35 गायों की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, यह हादसा देर रात करीब दो बजे हुआ। जब अचानक गौशाला की छत गिर गई। इस दौरान गौशाला में लगभग 42 गायें मौजूद थीं, जिनमें से ज्यादातर मलबे में दब गईं।

मौके पर स्थानीय प्रशासन व समाजसेवी संस्थाओं की मदद से राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया। JCB मशीनों की सहायता से मलबा हटाया जा रहा है। अब तक मलबे से करीब 35 गायों के मृत शव निकाले जा चुके हैं जबकि कुछ गायों को घायल अवस्था में बाहर निकाला गया है। इस दर्दनाक हादसे से इलाके के लोग शोक में है।

यह भी पढ़े: हैरान कर देने वाला मामला ! रेलगाड़ी से उतर ड्राइवर और गार्ड दोनों ने खुद बंद किया फाटक

You may also like