Punjab News: इन दुकानदारों को एक हफ्ते का समय! DC ने जारी किए सख्त आदेश

by Nishi_kashyap
DC साक्षी साहनी

अमृतसर,31जुलाई,2025: अमृतसर की डिप्टी कमिश्नर साक्षी साहनी ने श्री दरबार साहिब के नजदीक बाजार आटा मंडी के दुकानदारों के साथ बैठकों का सिलसिला शुरू कर दिया है, ताकि श्री हरिमंदिर साहिब की ओर जाने वाले मुख्य मार्ग हैरीटेज स्ट्रीट और आसपास के बाजारों को प्लॉस्टिक मुक्त बनाया जा सके।

विभाग के अधिकारी सुखमनी सिंह व रवि सूरी ने आटा मंडी के दुकानदारों से मुलाकात की और उन्हें समझाया कि प्लॉस्टिक के उपयोग से लोगों को क्या नुक्सान हो रहा है। उन्होंने प्लॉस्टिक का विकल्प देते हुए कहा कि एक हफ्ते के अंदर-अंदर प्रतिबंधित प्लास्टिक कान उपयोग बंद करके दूसरे उत्पादों का इस्तेमाल शुरू कर दें।

अधिकारियों ने चेतावनी दी कि अगर तय समय में आपने प्लास्टिक के उपयोग को बंद नहीं किया तो हमें आपके खिलाफ विभागीय कार्रवाई करनी पड़ेगी। अधिकारियों ने बताया कि प्रदूषण विभाग श्री दरबार साहिब के आसपास के सभी बाजारों में प्लॉस्टिक के उपयोग को बंद करने के लिए जागरूकता अभियान चला रहा है और दुकानदारों को भी प्लास्टिक बैग से होने वाले नुकसान के बारे में बताया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: Punjab News: स्कूलों में आधा दिन लगेंगी कक्षाएँ, शिक्षा विभाग ने लिया बड़ा फैसला

You may also like