जालंधर, 04 जून 2025: पंजाब के जालंधर जिले में थाना रामामंडी के तहत पंजाब एवेन्यू में चोरों ने एक NRI की कोठी में सेंध लगाकर चोरी कर ली। उस समय कोठी में केयरटेकर मौजूद नहीं था, जिसका चोरों ने फायदा उठाया।
चोरी की जानकारी NRI के दोस्त विकास कुमार ने जालंधर पुलिस को दी। विकास ने बताया कि कोठी उनके मित्र जरनैल सिंह की है, जो अमेरिका में रहते हैं, और वह कोठी की देखभाल करते हैं। बुधवार को जब वह कोठी देखने गए तो पाया कि दरवाजे टूटे हुए थे। अंदर जाकर देखा तो चोर बाथरूम और रसोई की नल की टोटियां समेत कई सामान चुरा ले गए थे।
विकास ने तुरंत अपने दोस्त और थाना रामामंडी पुलिस को सूचना दी। जांच अधिकारी एएसआई बलकरण सिंह ने चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को पता चला कि चोर छत के रास्ते कोठी में घुसे थे। चोरों को पकड़ने के लिए पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
ये भी देखे: BREAKING NEWS: जालंधर में मेन चौक पर दिन दिनदहाड़े चली गोली