10
चंडीगढ़, 19 दिसंबर 2025: मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बड़ा ऐलान किया है। केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा स्कीम में प्रस्तावित बदलावों के खिलाफ जनवरी के दूसरे सप्ताह में पंजाब विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया जाएगा।
सीएम मान ने कहा कि केंद्र गरीबों और मजदूरों की रोजी-रोटी छीनने की कोशिश कर रहा है। मनरेगा में बदलाव से गरीबों के घरों का चूल्हा बुझने का खतरा है। इस मनमानी के खिलाफ पंजाबियों की आवाज बुलंद की जाएगी। विशेष सत्र में इस मुद्दे पर विस्तार से चर्चा होगी।
मान ने चंडीगढ़ में एक कार्यक्रम में यह बात कही। इसी कार्यक्रम में उन्होंने स्व-रोजगार योजना के तहत युवाओं को 505 मिनी बस परमिट बांटे। चार साल में मान सरकार 1165 परमिट वितरित कर चुकी है।
ये भी देखे: पंजाब विधानसभा विशेष सत्र बढ़ा, अब 2 की जगह 5 दिन चलेगा सत्र