मजीठा, 03 जुलाई, 2025: पंजाब से एक दर्दनाक घटना का मामला सामने आया है। बतादें की हलका मजीठा के गांव तलवंडी दसंदा सिंह में एक किसान की हत्या हो गई। इस घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल बन गया है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार किसान सविंदर सिंह कल शाम अपने खेतों में खाद डालने के लिए गया था, लेकिन वह घर वापस नहीं लौटा। परेशान हुए परिजनों ने उसे रात भर ढूंढा, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। अगली सुबह गांव वासियों ने उसका शव खेतों में पड़ा देखा, जिसे गांव में हड़कंप मच गया। इस बारे में पुलिस को सुचना दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और शव को कब्जे में लिया।
बताया जा रहा है की यह मामला हत्या का लग रहा है। पुलिस साक्ष्य जुटाने में लगी है। घटना से गांव में डर का माहौल है। किसान के परिजनों ने दोषियों की गिरफ्तारी की माँग की है ताकि हत्यारों को कड़ी सजा मिल सके।
यह भी पढ़े: पंजाब में बड़ा हादसा! नहर में गिरा HP गैस सिलेंडर से भरा ट्रक