Punjab News: इतने समय के लिए रद्द हुई अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियाँ

by Nishi_kashyap
छुट्टियाँ रद्द

लुधियाना,18 जून 2025: पंजाब से एक बड़ी खबर सामने आई है। बारिश के इस दौर को देखते हुए नगर निगम लुधियाना ने बड़ा फैसला लिया है। लुधियाना नगर निगम ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियों को कैंसल कर दिया है। नगर निगम द्वारा जारी हुए नए आर्डर में ये स्पष्ट किया गया है की 15 जून 2025 से 30 सितंबर 2025 तक किसी भी अधिकारी या कर्मचारी को छुट्टी नहीं दी जाएगी।

बेहतर सुविधाएँ और राहत उपलब्ध करवाना है उदेश्य

लुधियाना नगर निगम प्रशासन का कहना है की इस समय बारिश का दौर जारी है। बरसात के इस मौसम में शहर में जलभराव, सफाई और आपातकालीन सेवाओं की स्थिति को संभालने के लिए सभी कर्मचारियों की मौजूदगी बेहद जरूरी है। ये आदेश जारी करने का उदेश्य लोगों को बेहतर सुविधाएँ और राहत मुहैया कराना है।

यह भी पढ़े: Punjab News: पंजाब में इस जग़ह 3 दिन बंद रहेगी सब्ज़ी मंडी

You may also like