पंजाब न्यूज: तरनतारन में मामूली विवाद में पूर्व सैनिक की धारदार हथियारों से हत्या

by Manu
तरनतारन सैनिक

तरनतारन, 06 फ़रवरी 2026: तरनतारन जिले के गांव चीमा खुर्द में मामूली विवाद में पूर्व सैनिक गुरभेज सिंह (42) पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल गुरभेज सिंह को अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मृतक गुरभेज सिंह दो बेटियों का पिता था। घटना के बाद उनके भाई गुरचेत सिंह ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की। गुरचेत सिंह ने बताया कि मामूली बात पर विवाद बढ़ गया और अचानक हमलावरों ने हथियारों से हमला बोल दिया।

डीएसपी जगजीत सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि वल्टोहा थाने में हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें छापेमारी कर रही हैं।

ये भी देखे: Punjab Encounter: तरनतारन में पुलिस ने AAP सरपंच हत्याकांड के आरोपी गैंगस्टर को मुठभेड़ में किया ढेर

You may also like