Punjab News: CM मान और अरविंद केजरीवाल आज पंजाब वासियों को देंगे बड़ी सौगात

by Nishi_kashyap
CM मान

चंडीगढ़,31जुलाई,2025: पंजाब के लोगों को आज बड़ी सौगात मिलने वाली है। बतादें की मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और आम आदमी पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। आज जलियाँवाला बाग हत्याकांड का बदला लेने वाले महान क्रांतिकारी शहीद ऊधम सिंह जी का शहादत दिवस है। इसी कारण आज मुख्यमंत्री भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल शहीद ऊधम सिंह को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए सुनाम दौरे पर जा रहे हैं। इस दौरान वे कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन भी करेंगे।

सीएम मान ने सुबह ट्वीट कर शहीद ऊधम सिंह को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने लिखा, “महान वीर क्रांतिकारी योद्धा शहीद ऊधम सिंह जी की शहादत को कोटि-कोटि प्रणाम। जलियाँवाला बाग में हुए खूनी नरसंहार का बदला लेकर उन्होंने देश के प्रति अपनी जिम्मेदारी एक सच्चे देशभक्त की तरह निभाई। शहीद ऊधम सिंह जी की बहादुरी आने वाली पीढिय़ों को हमेशा प्रेरित करती रहेगी।”

यह भी पढ़ें: Punjab News: इन दुकानदारों को एक हफ्ते का समय! DC ने जारी किए सख्त आदेश

You may also like