चंडीगढ़,31जुलाई,2025: शहीद उधम सिंह की बहादुरी की याद में यू.टी. के सभी सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त, केंद्र सरकार द्वारा संचालित और मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों में 31 जुलाई को आधे दिन का अकादमिक शेड्यूल तय किया गया है। शिक्षा विभाग ने निर्देश जारी किए हैं जिसके तहत नियमित कक्षाएं जल्दी खत्म हो जाएगी और फिर शहीद के जीवन को समर्पित एक घंटे की विशेष प्रार्थना सभा होगी।
कक्षाएं सुबह 11 बजे तक चलेंगी और दोपहर 12 बजे तक विशेष प्रार्थना सभा होगी। शाम के स्कूलों में कक्षाएं दोपहर 3 बजे तक चलेंगी और शाम 4 बजे विशेष प्रार्थना सभा होगी। इसमें भाषण, स्किट, देशभक्ति गीत, कविताएँ और विचारों के जरिए से विद्यार्थी और अध्यापक श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने कहा कि शहीद उधम सिंह के बलिदान ने देश की नींव रखी है।
यह भी पढ़ें: Gold Price Drop: 31 जुलाई को सस्ता हुआ गोल्ड, चांदी में भी दर्ज़ की गई बड़ी गिरावट