अबोहर, 22 दिसंबर 2025: उपमंडल के गांव तूतवाला के निकट दौलतपुरा माईनर से मंगलवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। शव करीब 2 से 3 दिन पुराना प्रतीत हो रहा है।
सूचना के अनुसार आज सुबह गांव तूतवाला के एक व्यक्ति ने नर सेवा नारायण सेवा समिति को फोन किया। उन्होंने बताया कि नहर में किसी का शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही समिति के सदस्य मौके पर पहुंचे। पुलिस के सहयोग से शव को बाहर निकाला गया।
मृतक ने लाल रंग की टी-शर्ट नीली जींस पैंट और बूट पहने हुए थे। उसकी उम्र करीब 30-35 वर्ष लग रही है। शव पर कोई पहचान पत्र नहीं मिला।
समिति ने शव को पहचान और पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शव की तस्वीरें और विवरण गांवों में प्रसारित किए जा रहे हैं। परिजनों या जानने वालों से संपर्क करने की अपील की गई है।
ये भी देखे: जालंधर सिटी रेलवे स्टेशन पर मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, मचा हड़कंप