Punjab News: दुकान में लगी भीषण आग! जलकर राख हुआ लाखों का सामान

by Nishi_kashyap
भीषण आग

पंजाब,16 जुलाई, 2025: पंजाब के संगरूर जिले के सुनाम उधम सिंह वाला क्षेत्र से बड़ी दुखद घटना सामने आई है। बतादें की स्थानीय शहर के सर्राफा बाजार में मन्नत क्लॉथ हाऊस नाम की एक कपड़े की दुकान में आज भीषण आग लग गई। जिसमे दुकान में रखा सारा कपड़ा और फर्नीचर जलकर राख हो गया। दुकान के मालिक सुखबीर सिंह सोनी ने जानकारी दी उन्हें सुबह करीब 5 बजे फोन आया कि उनकी दुकान से धुआँ निकल रहा है।

जब वह मौके पर पहुँचे तो पता चला कि दुकान में आग लगी हुई थी। फायर ब्रिगेड की गाड़ी तुरंत मौके पर पहुँची और आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक उनका करीब 20 लाख रुपए का सामान जलकर राख हो चुका था। दुकान के मालिक ने खुद को गरीब व्यक्ति बताते हुए सरकार से मुआवजे की माँग की है।

बतादें की आग पर काबू पाने के लिए डेरा सच्चा सौदा के ग्रीन एस सेवक भी फायर ब्रिगेड कर्मचारियों की मदद के लिए मौके पर पहुँचे। 85 सदस्यों सहदेव इन्सां और भगवान इन्सां ने बताया कि सूचना मिलते ही वे तुरंत मौके पर पहुँचे और सेवादारों ने आग बुझाने में मदद की, साथ ही दुकान से जला हुआ सामान बाहर निकालने में भी सहयोग किया। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। इस दौरान पुलिस के जवान भी मौके पर मौजूद थे।

यह भी पढ़े: हरियाणा में अधिकारियों की छुट्टियाँ रद्द, CET परीक्षा को लेकर बड़ा फैसला

You may also like