न्यू चंडीगढ़ में आज पंजाब किंग्स vs सनराइजर्स हैदराबाद का मुकाबला, देखें हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

by Manu
Punjab Kings vs Sunrisers Hyderabad

चंडीगढ़, 11 अप्रैल 2026: आईपीएल 2026 का 14वां मैच आज शाम 3:30 बजे महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच यह मुकाबला हमेशा की तरह रोमांचक होने वाला है।

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

दोनों टीमों के बीच अब तक खेले गए 24 मैचों में सनराइजर्स हैदराबाद ने 17 मैच जीते हैं, जबकि पंजाब किंग्स को सिर्फ 7 मैचों में जीत मिली है।

पंजाब किंग्स ने इस सीजन में अच्छी शुरुआत की है। टीम ने पिछले दो मैच जीते हैं और एक मैच ड्रा रहा है। अपना पहला मुकाबला गुजरात टाइटंस के खिलाफ अपने होम ग्राउंड पर खेलकर जीत हासिल की थी।

ये भी देखे: IPL 2026: मुल्लांपुर में आज शाम पंजाब किंग्स vs गुजरात टाइटंस, इतने बजे खुलेंगे स्टेडियम के गेट

You may also like