18
चंडीगढ़, 18 दिसंबर 2025: पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के वकीलों की हड़ताल समाप्त हो गई है। बार एसोसिएशन के सेक्रेटरी गगनदीप जम्मू ने आधिकारिक बयान जारी किया। उन्होंने कहा कि एसोसिएशन की सभी मांगें पूरी कर दी गई हैं।
बयान में बताया गया कि हिसार के सीआईए-1 अधिकारियों को एफआईआर में नामजद किया गया। आर्म्स एक्ट सहित संबंधित धाराएं लगाई गई हैं। संबंधित एसएचओ को पुलिस लाइन्स ट्रांसफर कर दिया गया। उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू हो गई है।
मामला अब सुलझ गया है। कल 19 दिसंबर 2025 से हाईकोर्ट में कामकाज फिर शुरू होगा। वकील कोर्ट में पेशियां और सुनवाई में हिस्सा लेंगे।
ये भी देखे: इलाहाबाद हाई कोर्ट बार एसोसिएशन की अनिश्चितकालीन हड़ताल, वजह जाने?