चंडीगढ़, 30 अगस्त 2025: पंजाब में बाढ़ की गंभीर स्थिति को देखते हुए सरकार ने एक अहम प्रशासनिक कदम उठाया है। सरकारी कर्मचारियों के सामान्य तबादलों की तारीख जो पहले 31 अगस्त तक थी अब 15 दिन आगे बढ़ाकर 15 सितंबर कर दी गई है।
राज्य के कई जिले इस समय बाढ़ की चपेट में हैं, जहां राहत और बचाव कार्य जोर-शोर से चल रहे हैं। ऐसे में कर्मचारियों के तबादले से प्रशासनिक कार्यों में बाधा आ सकती थी। इसीलिए सरकार ने यह फैसला लिया ताकि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्य निर्बाध रूप से जारी रह सकें।
इस आदेश के तहत अब कर्मचारी 15 सितंबर तक अपनी मौजूदा जगहों पर ड्यूटी करते रहेंगे। इसके बाद नई तबादला नीति के अनुसार उन्हें नई जगहों पर भेजा जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि यह निर्णय मौजूदा परिस्थितियों को ध्यान में रखकर लिया गया है।
ये भी देखे: पंजाब सरकार का बड़ा फैसला, IPS अधिकारी SPS परमार का निलंबन रद्द