3
चंडीगढ़, 06 मार्च 2026: पंजाब सरकार ने विजिलेंस ब्यूरो (VB) में महत्वपूर्ण प्रशासनिक फेरबदल किया है। अमृतसर और फिरोजपुर रेंज के SSP बदले गए हैं। विजिलेंस ब्यूरो के जॉइंट डायरेक्टर जगतप्रीत सिंह को अब फिरोजपुर रेंज का SSP नियुक्त किया गया है। वहीं मनजीत सिंह को फिरोजपुर से हटाकर अमृतसर रेंज के विजिलेंस SSP का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

इसके अलावा विजिलेंस ब्यूरो के जॉइंट डायरेक्टर (एडमिन) रवजोत ग्रेवाल को एक और विंग का अतिरिक्त चार्ज सौंपा गया है। यह आदेश विजिलेंस ब्यूरो के चीफ डायरेक्टर प्रवीण कुमार सिन्हा की ओर से जारी किए गए हैं और इन्हें तुरंत प्रभाव से लागू कर दिया गया है।
ये भी देखे: पंजाब में 2 IAS और 40 PCS अधिकारियों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट