पंजाब सरकार बागवानी को देगी बढ़ावा, किसानों को 40% तक देगी सब्सिडी

by Manu
मोहिंदर भगत

चंडीगढ़, 29 दिसंबर 2025: पंजाब के बागवानी मंत्री मोहिंदर भगत ने कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार आकर्षक सब्सिडी योजनाओं के माध्यम से किसानों को बागवानी अपनाने के लिए प्रोत्साहित कर रही है। इसका मुख्य उद्देश्य फसल विविधीकरण को बढ़ावा देना, पारंपरिक गेहूं-धान चक्र से बाहर निकलना, भू-जल संरक्षण करना और किसानों की आय में वृद्धि करना है।

मंत्री ने बताया कि राष्ट्रीय बागवानी मिशन (एनएचएम) के तहत किसान नए बाग लगाने के साथ-साथ अन्य बागवानी गतिविधियों के लिए 40 प्रतिशत तक सब्सिडी प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि यह योजना किसानों को उच्च-मूल्य वाली फसलों की ओर प्रेरित कर रही है।

आवेदन प्रक्रिया की जानकारी देते हुए श्री भगत ने कहा कि इच्छुक किसान अपने जिला बागवानी कार्यालयों के माध्यम से सब्सिडी के लिए आवेदन कर सकते हैं। किसान विभाग के फील्ड स्टाफ से भी मार्गदर्शन ले सकते हैं। ये अधिकारी आवेदन तैयार करने, पात्रता शर्तें पूरी करने और अन्य आवश्यकताओं में पूरी सहायता प्रदान करेंगे।

मंत्री ने जोर देकर कहा कि मान सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि सभी किसान-हितैषी योजनाओं का लाभ पारदर्शी तरीके से और समय पर जमीनी स्तर तक किसानों तक पहुंचे। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे बागवानी योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाएं और फल-सब्जियों की खेती की ओर अग्रसर हों। इससे न केवल उनकी आय बढ़ेगी बल्कि प्रदेश की अर्थव्यवस्था भी मजबूत होगी।

ये भी देखे: बागबानी में पंजाब देशभर में अव्वल, AIF के तहत 7,100 करोड़ रुपये के ऋण मंजूर- मंत्री मोहिंदर भगत

You may also like