पंजाब सरकार का डॉक्टरों के सेवानिवृत्ति को लेकर अहम फैसला, रिटायरमेंट की उम्र बढ़ाई

by Manu
पंजाब सरकार

चंडीगढ़, 30 जुलाई 2025: पंजाब सरकार ने स्वास्थ्य और शिक्षा क्षेत्र को मजबूत करने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। वित्त विभाग के तहत पंजाब डेंटल एजुकेशन (ग्रुप-ए) सेवा नियम, 2016 के अंतर्गत आने वाले डॉक्टरों और डेंटल फैकल्टी की रिटायरमेंट उम्र को 62 साल से बढ़ाकर 65 साल कर दिया गया है। मेडिकल शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग की सिफारिश पर सरकार ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

सरकार का कहना है कि अमृतसर और पटियाला के सरकारी मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में पहले से मेडिकल टीचिंग फैकल्टी के लिए लागू 65 साल की रिटायरमेंट नीति के अनुरूप, अब डेंटल टीचिंग फैकल्टी की सेवानिवृत्ति उम्र भी 65 साल होगी।

इस फैसले का मकसद उच्च प्रशिक्षित फैकल्टी के अनुभव और कौशल का लंबे समय तक लाभ उठाना है, ताकि स्वास्थ्य सेवाओं और मेडिकल शिक्षा की गुणवत्ता को और बेहतर किया जा सके।

ये भी देखे: Punjab News: पंजाब सरकार ने जेलों में इन पदों पर होंगी भर्तियां

You may also like