संगरूर, 16 मई 2025 : नागरिक केंद्रित सेवाओं को सभी नागरिकों के लिए अधिक सुलभ बनाते हुए, पंजाब सरकार ने डोरस्टेप डिलीवरी सेवा शुल्क 120 रुपये से घटाकर 50 रुपये कर दिया है। संगरूर के डिप्टी कमिश्नर श्री संदीप ऋषि ने बताया कि इस पहल के तहत राज्यवासी हेल्पलाइन नंबर 1076 पर कॉल करके घर बैठे 406 सेवाओं का लाभ ले सकते हैं। सेवा शुल्क में कटौती का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि आर्थिक रूप से कमजोर नागरिक भी इन सेवाओं का लाभ उठा सकें।
डोर स्टेप डिलीवरी की शुरूआत की
उन्होंने बताया कि भगवंत मान सरकार, आपके द्वार योजना के तहत घर पर जाकर सेवाएं प्रदान करने (डोरस्टेप डिलीवरी) की शुरुआत की गई है, जिससे सरकार से नागरिक तक सेवाएं निर्बाध रूप से उपलब्ध करवाई जा रही हैं। यह पहल राज्य के नागरिकों को उनके घरों पर ही महत्वपूर्ण जी टू सी सेवाएं जैसे जन्म और मृत्यु प्रमाणपत्र, आय, निवास, जाति, पेंशन, बिजली बिल भुगतान और अन्य सेवाएं उपलब्ध करवा रही है। राज्य के नागरिक समर्पित हेल्पलाइन नंबर 1076 पर कॉल करके अपनी सुविधा अनुसार पूर्व-नियुक्ति समय तय कर इन सेवाओं का लाभ ले सकते हैं। एक बार में एक नागरिक अधिकतम चार सेवाएं प्राप्त कर सकता है।
इन सेवाओं का लें लाभ
उन्होंने बताया कि कोई भी नागरिक निम्नलिखित सेवाओं के लिए – जैसे जन्म/अनुपलब्धता प्रमाणपत्र, जन्म प्रमाणपत्र में नाम जोडऩा, मृत्यु प्रमाणपत्र की प्रतियां, जन्म प्रमाणपत्र में प्रविष्टि में संशोधन, मृत्यु/अनुपलब्धता प्रमाणपत्र जारी करना, जन्म प्रमाणपत्र की अनेक प्रतियां, जन्म प्रमाणपत्र की देर से पंजीकरण, मृत्यु प्रमाणपत्र की देर से पंजीकरण, स्वास्थ्य से संबंधित मृत्यु प्रमाणपत्र में संशोधन, आय प्रमाणपत्र, हलफनामा सत्यापन, भूमि रिकॉर्ड की जांच, पंजीकृत और गैर-पंजीकृत दस्तावेजों की प्रमाणित प्रतियां (नकल), फर्द तैयार करना, दस्तावेजों पर काउंटर साइन, पिछड़े क्षेत्र का प्रमाणपत्र, लाभार्थियों के बच्चों को वज़ीफ़ा, निर्माण कार्यकर्ता की पंजीकरण और नवीनीकरण, निवास प्रमाणपत्र, अनुसूचित जाति प्रमाणपत्र, बीसी प्रमाणपत्र,
सामान्य जाति प्रमाणपत्र, ओबीसी प्रमाणपत्र, आय एवं संपत्ति प्रमाणपत्र (श्वङ्खस्), शगुन योजना (स्वीकृति हेतु मामला), वरिष्ठ नागरिक पेंशन, विधवा/निर्धन नागरिक पेंशन, विकलांग नागरिक पेंशन, विकलांगता प्रमाणपत्र हेतु ष्ठढ्ढष्ठ कार्ड हेतु आवेदन, और निर्भर बच्चों की पेंशन (सामाजिक सुरक्षा), बिजली बिल का भुगतान (पावर), विवाह पंजीकरण (अनिवार्य), आनंद विवाह पंजीकरण, और ग्रामीण क्षेत्र का प्रमाणपत्र (ग्रामीण) – टोल फ्री नंबर 1076 पर कॉल करके पूर्व नियुक्ति समय तय कर घर बैठे प्राप्त कर सकते हैं।
यह भी देखें : डी. सी. द्वारा कचरे खुले में सडऩे से रोकने संबंधी निर्देश