पंजाब सरकार ने तीन IAS अधिकारियों को सचिव रैंक के रूप में किया पदोन्नत

by Manu
punjab gov

चंडीगढ़, 03 जनवरी 2026: पंजाब सरकार ने 2010 बैच के IAS अधिकारियों घनश्याम थोरी, कुमार अमित एवं विमल कुमार सेतिया को भारतीय प्रशासनिक सेवा के वेतन मैट्रिक्स में सुपरटाइम स्केल/लेवल 14 में पदोन्नति दी है।

पंजाब सरकार के सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि उक्त अधिकारियों को पंजाब सरकार के सचिव के रूप में नियुक्त किया जाएगा, जो अगले आदेशों तक नए स्केल में अपनी मौजूदा पोस्टिंग पर कार्य करते रहेंगे।

ये भी देखे: Punjab News: पंजाब में 7 IAS सहित 1 PCS अधिकारियों का हुआ तबादला

You may also like