पंजाब सरकार ने 16 कानूनगो अधिकारियों को किया नायब तहसीलदार पद पर प्रमोशन

by Manu
प्रमोशन

चंडीगढ़, 02 फ़रवरी 2026: पंजाब सरकार ने प्रशासनिक ढांचे को मजबूत करने के लिए महत्वपूर्ण फैसला लिया है। पंजाब नायब तहसीलदार (ग्रुप-बी) सेवा नियम, 2019 के नियम-6 के तहत पदोन्नति कोटे की रिक्त पदों पर 16 कानूनगो अधिकारियों को नायब तहसीलदार के पद पर पदोन्नत किया गया है।

सरकारी आदेश के अनुसार यह पदोन्नति रजिस्टर-बी के अंतर्गत खाली पड़ी पदोन्नति कोटे की सीटों पर की गई है। पदोन्नत होने वाले सभी अधिकारी अब नायब तहसीलदार के रूप में अपनी सेवाएं देंगे। इन अधिकारियों को पंजाब सिविल सर्विसेज (रिवाइज्ड पे) रूल्स, 2021 के तहत लेवल-12 का वेतनमान दिया जाएगा। इस वेतनमान में मूल वेतन 43,000 रुपये निर्धारित किया गया है।

promotion list

promotion list

promotion list

 

promotion list

promotion list

ये भी देखे: पंजाब सरकार ने लोक सम्पर्क विभाग के 3 अधिकारियों को दी प्रमोशन, शिखा नेहरा बनीं ज्वाइंट डायरेक्टर

You may also like