चंडीगढ़, 02 मार्च 2026: इजरायल और ईरान के बीच चल रहे युद्व से अरब देशों में रहने वाले कई पंजाबी परिवार आफत में आ गए है। ऐसे लोगों को पंजाब सरकार आगे आई है। सरकार ने अपना कंट्रोल रूम गठित किया है। कंट्रोल रूम में लैंड लाइन से लेकर वाट्सऐप नंबर जारी किया है।
जहां पर संपर्क कर वह अपने परिवारो की मदद कर पाएंगे। यह जानकाीर पंजाब के सीएम भगवंत मान ने दी। उन्होंने इस संबंधी अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट शेयर की है। वहीं, सरकार ने यह आकड़े जुटाने में लगी है कि अपने कितने लोग वहां पर फंसे हुए है।
सीएम ने अपनी पोस्ट में लिख है कि अरब देशों में जारी संघर्ष के कारण वहां रह रहे कई पंजाबी परिवार मुश्किल हालात का सामना कर रहे हैं। ऐसे में पंजाब सरकार की NRI विंग ने मदद के लिए अपने कंट्रोल रूम नंबर जारी किए हैं।
यदि कोई व्यक्ति स्वयं या उसके परिवार का सदस्य इन देशों में फंसा हुआ है, तो वह तुरंत संपर्क करे। संबंधित अधिकारियों का कहना है कि वे विदेश मंत्रालय के साथ लगातार संपर्क में हैं।
NRI विंग पंजाब हेल्पलाइन
फोन नंबर- 0172-2260042
फोन नंबर- 0172-2260043
वाट्सऐप- +91 94787 79112
ये भी देखे: पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच पीएम मोदी ने यूएई राष्ट्रपति और इज़राइल पीएम से फोन पर की बात