15
चंडीगढ़, 10 अक्तूबर 2025: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 13 अक्टूबर को कैबिनेट की बैठक बुलाने का फैसला लिया है। ये महत्वपूर्ण बैठक सिविल सचिवालय में दोपहर 3 बजे होगी। बैठक का पूरा एजेंडा बाद में जारी किया जाएगा। सूत्रों की मानें तो इसमें श्री आनंदपुर साहिब में प्रस्तावित विधानसभा के विशेष सत्र को मंजूरी देने पर भी विचार हो सकता है।
ये बैठक राज्य सरकार की नीतियों और आगामी योजनाओं को अंतिम रूप देने के लिए अहम साबित हो सकती है। मुख्यमंत्री मान ने सभी मंत्रियों को उपस्थिति की हिदायत दी है, ताकि फैसले तेजी से लिए जा सकें।

ये भी देखे: 26 जून को होगी पंजाब कैबिनेट की बैठक, सीएम मान लेंगे कई अहम फैसले