संगरूर , 15 अप्रैल 2025: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज संगरूर पहुंचे, जहां उन्होंने गांव छाजली में 6 करोड़ रुपये की लागत से बने स्कूल ऑफ एमिनेंस का उद्घाटन किया। इस स्कूल में अब विज्ञान प्रयोगशाला, पुस्तकालय और अन्य आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं।
स्कूल के प्रिंसिपल गुरिंदर सिंह ने बताया कि स्कूल में फिलहाल करीब 1,100 बच्चे पढ़ रहे हैं, और बेहतर सुविधाओं के कारण बच्चों की संख्या लगातार बढ़ रही है।
स्कूल ऑफ एमिनेंस के उद्घाटन पर छात्रों ने खुशी जताते हुए कहा कि उन्हें सरकारी स्कूल में प्राइवेट स्कूलों जैसी सुविधाएं मिल रही हैं, जिससे उनका आत्मविश्वास बढ़ा है। अभिभावक भी संतुष्ट हैं कि उनके बच्चे कॉन्वेंट स्कूलों जैसी सुविधाओं वाले सरकारी स्कूल में पढ़ रहे हैं। लड़कियों ने अपने सपनों को साझा करते हुए बताया कि वे पढ़-लिखकर इंजीनियर, डॉक्टर और जज बनना चाहती हैं।
ये भी देखे: पंजाब में 5 IAS, एक IFS सहित 1 PCS अधिकारियों का हुआ तबादला