22
मोहाली, 05 सितंबर 2025: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की तबीयत खराब होने के कारण उन्हें मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पिछले दो दिनों से उनकी सेहत ठीक नहीं थी और इसमें कोई खास सुधार नहीं दिख रहा था। डॉक्टरों की सलाह पर उन्हें अस्पताल में भर्ती करने का फैसला लिया गया।
अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री की बीमारी के कारण पंजाब कैबिनेट की बैठक को स्थगित कर दिया गया है, जिसकी अध्यक्षता सीएम मान को करनी थी। यह बैठक राज्य में बाढ़ से हुए नुकसान और चल रहे राहत व बचाव कार्यों पर केंद्रित होने वाली थी।
ये भी देखे: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की तबीयत बिगड़ी, अरविंद केजरीवाल ने की मुलाकात