3
चंडीगढ़, 19 फरवरी 2026: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान को मोहाली के फोर्टिस अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। वह अब पूरी तरह स्वस्थ हैं और सीएम आवास वापस लौट चुके हैं। आज वह लुधियाना के किला रायपुर में आयोजित होने वाले खेलों में शामिल होंगे। ये खेल आज ही समापन हो रहे हैं।
सीएम मान की तबीयत 16 फरवरी को अचानक बिगड़ गई थी। उन्हें मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चला। अस्पताल से जारी बुलेटिन में बताया गया था कि उन्हें ज्यादा थकान महसूस हो रही थी इसलिए आराम और जांच के लिए भर्ती किया गया। उनकी हालत स्थिर रही और अब वे पूरी तरह ठीक हो चुके हैं।
ये भी देखे: सीएम भगवंत मान से मिलने अस्पताल पहुंचे मनीष सिसोदिया, कहा- अब ठीक हैं, कल तक डिस्चार्ज हो सकते हैं