पंजाब के सीएम भगवंत मान की अस्पताल से छुट्टी, बाढ़ स्थिति पर चर्चा के लिए बुलाई अहम बैठक

by Manu
CM भगवंत मान

चंडीगढ़, 11 सितंबर 2025: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अस्पताल से छुट्टी मिलते ही अपने कर्तव्यों में जुट गए हैं। फोर्टिस अस्पताल, मोहाली से गुरुवार को डिस्चार्ज होने के बाद उन्होंने शुक्रवार (12 सितंबर) सुबह 11 बजे एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है। इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर साझा की।

मुख्यमंत्री मान ने अपने पोस्ट में लिखा कि वह बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने के लिए यह बैठक आयोजित करेंगे। इसमें बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के डिप्टी कमिश्नर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शामिल होंगे, जबकि सचिव और मुख्य सचिव चंडीगढ़ में उनके आवास पर मौजूद रहेंगे। बैठक में बाढ़ प्रभावित लोगों को चिकित्सा सुविधाएं, मुआवजा वितरण और बाढ़ से निपटने के लिए ठोस कदमों पर चर्चा होगी।

गौरतलब है कि भगवंत मान 5 सितंबर की रात 8 बजे से मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती थे, जहां उनकी हालत स्थिर होने और सभी मेडिकल रिपोर्ट सामान्य आने के बाद गुरुवार को उन्हें छुट्टी दे दी गई।

ये भी देखे: पंजाब सीएम भगवंत मान की सेहत पर आया अपडेट, मनीष सिसोदिया भी मिलने पहुंचे

You may also like