पंजाब विधानसभा बजट सत्र: गवर्नर गुलाब चंद कटारिया ने गिनाईं AAP सरकार की उपलब्धियां, सदन 8 मार्च तक स्थगित

by Manu
पंजाब विधानसभा बजट सत्र

चंडीगढ़, 06 मार्च 2026: पंजाब विधानसभा का बजट सत्र शुक्रवार 6 मार्च से शुरू हो गया। पहले दिन गवर्नर गुलाब चंद कटारिया ने सदन को संबोधित किया। उनके अभिभाषण में कुल 146 पॉइंट थे जिन्हें उन्होंने 1 घंटा 4 मिनट में पूरा किया।

अभिभाषण के बाद दोपहर 2 बजे सदन की कार्रवाई फिर शुरू हुई। इस दौरान कई हस्तियों को श्रद्धांजलि दी गई। इसमें टेक्सला टीवी के संस्थापक राजा सिंह ओबेरॉय पूर्व पत्रकार एचके दुआ और अन्य शामिल थे। AAP विधायक सुखविंदर सिंह सुखी ने स्पीकर से मांग की कि ईरान में युद्ध में मारे गए लोगों के लिए शोक प्रस्ताव पारित किया जाए। सदन ने सभी श्रद्धांजलियों को स्वीकार किया और फिर 8 मार्च सुबह 10 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया।

उधर विधानसभा के बाहर सेक्टर-15 स्थित कांग्रेस दफ्तर के पास AAP सरकार के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। कार्यकर्ता नारे लगाते हुए विधानसभा की ओर बढ़े लेकिन पुलिस ने बैरिकेडिंग कर उन्हें रोक लिया। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर पानी की बौछारें कीं।

प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने पंजाब कांग्रेस प्रधान राजा वडिंग पूर्व विधायक जरा सिंह बलबीर सिंह सिद्धू समेत कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। सभी को पुलिस स्टेशन नंबर 11 ले जाया गया।

ये भी देखे: पंजाब विधानसभा का बजट सत्र आज से शुरू, 26 मार्च को पेश होगा बजट

You may also like