पंजाब विधानसभा बजट सत्र का आखिरी दिन, गैस संकट पर AAP विधायकों ने चोले पहनकर सदन में प्रदर्शन किया

by Manu
पंजाब विधानसभा

चंडीगढ़, 16 मार्च 2026: पंजाब विधानसभा का बजट सत्र का आज आखिरी दिन है। सत्र से पहले विधानसभा के बाहर आम आदमी पार्टी के विधायकों और मंत्रियों ने इजराइल-ईरान जंग के कारण पैदा हुए गैस सिलेंडर संकट के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी चोले पहनकर सदन में पहुंचे और वहां भी गैस की किल्लत पर जोरदार हंगामा किया।

विधायकों ने कहा कि लोग गैस एजेंसियों के बाहर लंबी कतारों में लग रहे हैं। ऑनलाइन बुकिंग पर फोन नहीं लग रहा और OTP नहीं आ रहा। फूड, सिविल सप्लाई और कंज्यूमर अफेयर्स मंत्री लाल चंद कटारूचक ने सदन में कहा, “मोहाली में ही देख लीजिए, यह हकीकत है। इससे मुंह नहीं मोड़ा जा सकता। हम पहले ही निंदा प्रस्ताव पास कर चुके हैं।”

कैबिनेट मंत्री बरिंदर कुमार गोयल ने बताया कि रोपड़ हेडवर्क्स (1881 में बना सबसे पुराना) पर सिंचाई विभाग का म्यूजियम बनाया जा रहा है। स्टोर शेड की इमारत को रिपेयर कर इसमें सिंचाई विभाग के मॉडल, योजनाओं के फोटो, एग्रीमेंट और वीडियो रूम बनाया जाएगा। यह अप्रैल में शुरू होगा और 30 सितंबर तक पूरा कर लिया जाएगा।

बिजली मंत्री संजीव अरोड़ा ने बताया कि पंजाब में बिजली संकट को दूर करने के लिए नए ग्रिड लगाए जाएंगे। इनकी लागत 6 करोड़ रुपये बताई गई है।

खाद्य मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने सदन में यह मामला उठाया। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

ये भी देखे: पंजाब विधानसभा बजट सत्र में गैस सिलेंडर संकट पर हंगामा, निंदा प्रस्ताव पेश, कल वोटिंग

You may also like