राणा बलाचौरिया मामले में पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने पुलिस को लगाई फटकार, डीजीपी से जवाब तलब

by Manu
पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट

चंडीगढ़, 06 फ़रवरी 2026: पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने मोहाली में लगातार बिगड़ती कानून-व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन को कड़ी फटकार लगाई है। राणा बलाचौरिया से जुड़े मामले की सुनवाई के दौरान जस्टिस ए. एस. ग्रेवाल और जस्टिस दीपक मंचंदा की खंडपीठ ने पुलिस की सुस्ती पर तीखी टिप्पणी की। अदालत ने कहा कि मोहाली के हालात चिंताजनक हैं और पुलिस की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

बेंच ने पंजाब के डीजीपी से मामले में विस्तृत जवाब तलब किया है। साथ ही मोहाली एसएसपी हरमनदीप सिंह हंस की तैनाती पर भी गंभीर सवाल उठाए गए। अदालत ने पूछा कि प्रधानमंत्री की सुरक्षा में चूक से जुड़े अधिकारी को इतने संवेदनशील जिले में कैसे तैनात किया गया। जस्टिस ग्रेवाल ने तीखे लहजे में कहा, “तो क्या आप मूकदर्शक बनकर सब कुछ देखते रहेंगे?”

ये भी देखे: गैंगस्टर और शूटर भारत में कहीं भी नहीं छुप सकते, पंजाब पुलिस पीछा करके उन्हें गिरफ्तार करेगी – बलतेज पन्नू

You may also like