पंजाब-चंडीगढ़ में अचानक ठंड लौटी, अधिकतम तापमान 5.1 डिग्री गिरा, आज भी ऑरेंज अलर्ट

by Manu
RAIN WEATHER

चंडीगढ़, 08 अप्रैल 2026: पंजाब और चंडीगढ़ में मंगलवार से रुक-रुक कर हो रही बारिश से मौसम पूरी तरह बदल गया है। अधिकतम तापमान में 5.1 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। चंडीगढ़ अब पंजाब से भी ठंडा हो गया है। अप्रैल के महीने में फरवरी जैसी ठंड का एहसास हो रहा है।

वर्तमान में चंडीगढ़ का अधिकतम तापमान सामान्य से 8.7 डिग्री नीचे पहुंच गया है। मौसम विभाग ने आज (8 अप्रैल) भी पूरे प्रदेश में बारिश, ओलावृष्टि और आंधी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

9 अप्रैल से अगले एक सप्ताह तक मौसम साफ रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने आज हिमाचल के 5 जिलों में ओलावृष्टि और आंधी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, आज पंजाब के 22 जिलों में बारिश की संभावना है। इनमें से 5 जिलों पठानकोट, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर और मोहाली में आंधी के साथ ओलावृष्टि की भी संभावना है।

हिमाचल प्रदेश में शिमला जिले के नारकंडा और कुफरी समेत लाहौल-स्पीति के ऊंचे इलाकों में आज सुबह 6 बजे के बाद बर्फबारी हुई। इसके बाद पहाड़ों पर दिसंबर-जनवरी जैसी ठंड लौट आई है।

ये भी देखे: पंजाब-चंडीगढ़ में मौसम बदलेगा, कल से 4 दिन गरज-चमक के साथ बारिश, यलो अलर्ट जारी

You may also like