42
सुभानपुर, 14 अप्रैल 2025: पंजाब पुलिस ने नशे के खिलाफ अपनी मुहिम तेज कर दी है। इसी कड़ी में कपूरथला के सुभानपुर थाने की पुलिस ने जालंधर के दानिशमंदा कॉलोनी निवासी जतिन हंस नाम के एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है।
पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक युवक संदिग्ध हालत में पुल के नीचे खड़ा है। एसएचओ अमनदीप कुमार ने बताया कि एएसआई सुखविंदर कुमार अपनी टीम के साथ गश्त कर रहे थे। उन्होंने बाइक के साथ खड़े जतिन हंस को रोका और तलाशी ली, जिसमें उसके पास से 40 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।
पुलिस ने जतिन के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। पूछताछ जारी है ताकि यह पता लगाया जा सके कि वह हेरोइन कहां से लाता था और किन-किन लोगों को सप्लाई करता था।
ये भी देखे: मनोरंजन कालिया के घर ग्रेनेड हमले का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, NIA कर रही पूछताछ