पंजाब: राजस्व विभाग में 56 तहसीलदार और 166 नायब तहसीलदारों के तबादले

by Manu
हरदीप सिंह मुंडिया राजस्व विभाग

चंडीगढ़, 22 अप्रैल 2025: मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य के निवासियों को पारदर्शी और बेहतर सेवाएं देने के लिए प्रतिबद्ध है। राजस्व विभाग में चल रहे सुधारों के तहत आज 56 तहसीलदारों और 166 नायब तहसीलदारों के तबादले किए गए हैं।

जारी एक प्रेस बयान में राजस्व एवं पुनर्वास मंत्री हरदीप सिंह मुंडिया ने कहा कि सरकार की भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति है। इसके अलावा सरकारी कार्यालयों में लोगों की परेशानी बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि राजस्व विभाग से संबंधित कार्यालयों में लोगों की शिकायतें मिल रही थीं।

मुंडिया ने कहा कि सरकार लोक हितैषी प्रशासन देने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है, जिसके तहत ये तबादले किए गए हैं। उन्होंने आगे कहा कि भविष्य में भी किसी प्रकार की कोई शिकायत मिलने पर ऐसी कार्रवाई तुरंत की जाएगी।

ये भी देखे: PUNJAB BREAKING: पंजाब में 1 IAS सहित 9 PCS अधिकारियों का हुआ तबादला

You may also like